मैहर जिला
रामनगर खबर
मै सउनि भागचन्द कुशराम थाना रामनगर मे पदस्थ हूं आज दिनांक 23.10.25 को जरिये मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की जिगना तरफ से रामनगर की ओर एक ब्रेजा कार मे अवैध शराब लोडकर आ रही है सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु हमराह प्रआर नितीश कुमार यादव, आर राजेश यादव ,आर आशीष रावत एवं मय विवेचना किट बाक्स एवं टार्च के प्रायवेट वाहन से जिगना तरफ रवाना हुआ था उक्त सूचना की तस्दीक व कार्वाही हेतु रीवा रोड रामनगर में मिले राहगीर साक्षी रज्जन पटेल पिता शिवकुमार पटेल उम्र-26 वर्ष निवासी ग्राम पोंडी थाना ताला जिला मैहर एंव रामजी विश्वकर्मा पिता जवाहर लाल विश्वकर्मा उम्र-54 वर्ष निवासी बडवार थाना रामनगर जिला मैहर को मुखबिर सूचना से अवगत कराते हुये साथ चलने की सहमति प्राप्त कर प्रायवेट वाहन में बिठालकर जिगना तरफ जाने लगे तभी मुखबिर द्वारा पुन सूचना दी गई कि ब्रेजा कार का नंबर MP19CD0783 हैं और देवराजनगर से क्रास हो गई हैं रामनगर तरफ आने ही वाली हैं उक्त सूचना पर ग्राम भिटारी में हमराही स्टाफ की मदद से आहट लिये तभी एक ब्रेजा कार क्रमांक MP19CD0783 आती हुई दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगी तभी तत्काल कार का पीछा करने लगे तो ब्रेजा कार का चालक मेन रोड से होते हुये भिटारी कोलान बस्ती छोटी गलियो मे अंदर डालकर ब्रेजा कार को खडी करके पुलिस को देखकर अधेंरे का फायदा उठाकर भाग गया जिसकी कोलान बस्ती के आस पास हमराही स्टाफ एंव गवाह के साथ तलाश किया जो नही मिला। बाद ब्रेजा कार क्रमांक MP19CD0783 के पास आकर गवाहो के समक्ष कार की तलाशी लेना प्रारंभ किया एंव प्र.आर. नितिश कुमार यादव के द्वारा स्वंय के मोबाईल से विडियोग्राफी चालू किया । कार की तलाशी के दौरान कार के सामने वाली सीट में कुछ नही मिला, बीच वाली सीट में 02 नग अंग्रेजी गोवा शराब के कार्टून एंव 02 नग देशी मदिरा प्लेन शराब के कार्टून एंव कार के पीछे तरफ डिक्की में खोलकर तलाशी लेने पर 12 नग देशी मदिरा प्लेन शराब के कार्टून मिला उक्त कार के अंदर शराब क्रय-विक्रय ,परिवहन करने संबंधी कोई अनुज्ञा पत्र नही मिला ,कार का स्टेयरिंग लाँक मिला । इस प्रकार देशी मदिरा प्लेन शराब के कुल 14 नग कार्टून एंव 02 नग अंग्रेजी गोवा शराब के कार्टून कुल 16 नग कार्टून कार की तलाशी दौरान बरामद हुये जिसका साक्षियो के समक्ष तलाशी एंव बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया । अब तक की कार्यवाही से स्पष्ट हैं कि ब्रेजा कार क्रमांक MP19CD0783 के चालक द्वारा कार के अंदर उक्त 16 नग कार्टून देशी मदिरा प्लेन शराब एंव अंग्रेजी गोवा शराब को कार में रखकर अवैध रुप से परिवहन किया जा रहा था जो आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय होने से 02 नग अंग्रेजी गोवा शराब के कार्टून जिसके प्रत्येक कार्टून में 50-50 शीशियाँ, प्रत्येक शीशी में 180 एमएल कुल 18 लीटर अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 12,800 रुपये प्रत्येक कार्टून से 02-02 नग कुल 04 नग शीशिया सेम्पल परीक्षण हेतु पृथक किया गया एंव मूल माल को प्लास्टिक की बोरी में रखकर एंव सेम्पल को सफेद कपडे में रखकर थाने की सील से सीलबंद कर मूल माल को प्रदर्श A एंव सेम्पल को A-1 से चिन्हित किया गया । शेष 14 नग देशी मदिरा प्लेन शराब के कार्टून जिसके एक प्लास्टिक की बोरी (झाल) में 06 नग कार्टून देशी मदिरा प्लेन शराब की प्रत्येक कार्टून में 50-50 शीशियाँ, प्रत्येक शीशी में 180 एमएल कुल 300 नग शीशिया जिसे प्रदर्श B से चिन्हित किया गया । एक प्लास्टिक की बोरी (झाल) में 06 नग कार्टून देशी मदिरा प्लेन शराब की प्रत्येक कार्टून में 50-50 शीशियाँ, प्रत्येक शीशी में 180 एमएल कुल 300 नग शीशिया जिसे प्रदर्श C से चिन्हित किया गया । एक प्लास्टिक की बोरी (झाल) में 02 नग कार्टून देशी मदिरा प्लेन शराब की प्रत्येक कार्टून में 50-50 शीशियाँ, प्रत्येक शीशी में 180 एमएल कुल 100 नग शीशिया जिसे प्रदर्श D से चिन्हित किया गया सभी 14 नग कार्टून देशी प्लेन मदिरा के एक जैसे ही होने से प्रत्येक कार्टून से 02-02 नग शीशिया सेम्पल परीक्षण हेतु इस प्रकार कुल 28 शीशियो को निकाली जाकर एक सफेद कपडे में रखकर थाने की सील से सीलबंद कर प्रदर्श E से चिन्हित किया गया इस प्रकार कुल देशी मदिरा प्लेन शराब कुल मात्रा 126 लीटर कुल कीमती 52,500/- रुपये एंव कुल अग्रंजी गोवा शराब कुल मात्रा 18 लीटर कीमती 12,800/- रुपये इस प्रकार दोनो शराब की कुल मात्रा 144 लीटर कीमती 65,300/- रुपये एंव अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक MP19CD0783 कीमती करीब 14 लाख को समक्ष गवाहान के दिनांक 23.10.2025 के 05.20 बजे धारा-34(2) आबकारी अधिनियम के तहत जप्त किया गया । बाद जप्तशुदा शराब को प्रायवेट वाहन में रखकर तथा कार की स्टेयरिंग लाँक होने से ट्रेक्टर के टोचन की मदद से थाना परिसर लाया गया।जप्तशुदा शराब को थाने के प्र आर लेखक 785 नितिश कुमार यादव को जप्ती की 01 प्रति सहित सुपुर्द कर पंचनामा तैयार किया एंव उक्त शराब को सीलबंद हालत में जमा मालखाना करने की हिदायत किया जप्तशुदा ब्रेजा कार क्रमांक MP19CD0783 को थाना परिसर में सुरक्षार्थ खडी कराया। बाद साक्षियो को थाने से रुकसत किया ।ब्रेजा कार क्रमांक MP19CD0783 के चालक के विरुध्द अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।