घायल थाना प्रभारी महेंद्र सिंह,*पन्ना जिले में पुलिस पर हमला*
पन्ना के धरमपुर गांव में बृजपुर थाना पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला,थाना प्रभारी महेंद्र सिंह घायल। एसपी निवेदिता नायडू मौके पर पहुंची,हमले में एक सिपाही को भी आई चोट।
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार थाना ब्रजपुर के ग्राम धरमपुर अंतर्गत अपराध क्रमांक 86/25 धारा 105 वीएनएस के आरोपी पंचम यादव पिता शिव सिह यादव को पकड़ने ग्राम धरमपुर थाना प्रभारी मय 10 हमराही स्टाफ के रवाना हुये थे,
आरोपी की गिरफ्तारी के उपरान्त गाव के करीब 40-50 लोगों के द्वारा इकट्ठा होकर पुलिस टीम पर पथराव किया गया
जिसमें थाना प्रभारी उपनिरी महेन्द्र सिह भदोरिया एवं आरक्षक 754 रामनिरंजन को चोटे आई साथ ही अन्य स्टाफ को मामूली चोटे आई है एवं 2 नग रायफल गांव वालो के द्वारा छीन ली गई है,
आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में थाना ब्रजपुर में रखा गया।