*दिनांक: 21अक्टूबर 2025*
*जिला मैहर (म.प्र.)*
🔸 *दिवाली पर्व पर मैहर पुलिस ने लौटाई 02 परिवारों की मुस्कान*
🔸 *अलग अलग थाना क्षेत्र से लापता दो नाबालिग लड़कियों को तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए FIR रजिस्टर्ड होने के बाद महज लगभग 10 घंटे एवं 5 घंटे में नाबालिक लड़कियों उत्तरप्रदेश के मानिकपुर जिले एवं कटनी जिले से किया दस्तयाब*
पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुम बालक-बालिकाओं के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए उनकी शीघ्र दस्त्याबी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में लगातार सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलतापूर्वक कार्यवाही करते हुए लापता बालक बालिकाओं की तलाश की जा रही है। जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है।
1. पहला प्रकरण थाना बदेरा का है जहां फरियादी द्वारा दिनांक 19/10/25 को अपनी 15 वर्ष 06 माह की बालिका के घर से दुकान तक जाने एवं वापस घर न लौटने पर थाना बदेरा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिक बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की आशंका पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए सूचना तंत्रों एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से लापता बालिका को दिनांक 20/10/25 को देर रात मानिकपुर जिले से दस्तयाब किया गया ।
2. दूसरा मामला थाना अमदरा का है जहां दिनांक 20/10/25 को फरियादी द्वारा अपनी 15 वर्षीय पुत्री के घर से किसी को बिना बताए कहीं चले जाने के संबंध में रिपोर्ट की गई थी। जिस पर थाना अमदरा में अपराध क्रमांक 277/25 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी निरीक्षक के पी त्रिपाठी द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर सूचना तंत्रों एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से लापता बालिका को महज 05 घण्टे में कटनी जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।