मैहर जिला के तिलौरा ग्राम पंचायत में रुद्राक्ष बरगद और पीपल का पेड़ पितरों के नाम मुक्ति धाम में पेड़ लगाए गए पढ़े पूरी खबर

*🙏एक पेड़ पितृो के नाम मुक्तिधाम तिलौरा में लगाया रुद्राक्ष, बरगद और पीपल के पेड़।🙏*
 मध्यप्रदेश मैहर जिले के तिलौरा ग्राम पंचायत के बड़का बगीचा मुक्तिधान में एक पेड़ पितृो के नाम आज पितृ पक्ष तिथि नवमी दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ समाजसेवी विष्णुनाथ पाण्डेय तिलौरा के नेतृत्व में मुक्तिधाम तिलौरा में रुद्राक्ष, बरगद और पीपल के पेड़ के पेड़ लगाकर पूर्वजों को नमन किया और अपने पूर्वजों के नाम एक पेड़ लगाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया मुक्तिधाम में शिक्षक एवं वरिष्ठ नागरिक श्री रमेश पाण्डेय जी ने अपने माता पिता व पूर्वजों के नाम एक पीपल का पेड़ लगाया आकाश (राज) पाण्डेय जी ने अपने माता पिता और पूर्वजों के नाम एक बरगद का पेड़ लगवाया, लवकुश (रिंकू)द्विवेदी जी ने अपने पिता जी की स्मृति स्वरूप मुक्तिधाम में एक पेड़ बरगद का लगवाया, नमन पाण्डेय पिता विष्णुनाथ पाण्डेय ने अपनी माता जी की याद में एक पेड़ रुद्राक्ष का लगाया, दुष्यंत पाण्डेय (कामत भईया) द्वारा अपने पिताजी वा पूर्वजों के नाम से आम के पेड़ लगवाए डॉक्टर हर्ष पाण्डेय जी ने अपने दादा जी एवं अपने पूर्वजों के नाम से आम वा जामुन के पेड़ लगवाए वही ग्राम पंचायत तिलौरा के सम्मानित वरिष्ठ जन श्री महेंद्र पाठक जी, श्री रमेश पाण्डेय जी, कामत पाण्डेय जी, श्री ज्ञान कुमार पाण्डेय (गुड्डू भईया) पदमेश पाण्डेय जी, डॉक्टर हर्ष पाण्डेय जी, मान सिंह जी, गोरेलाल लोधी जी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form