*जिला मैहर
शारदीय नवरात्र पर वृद्धाश्रम के निराश्रित वृद्धजनों को कराए गए मां शारदा देवी के दर्शन*
मैहर, 19 अक्टूबर। नवरात्र के पावन अवसर पर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में मां शारदा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के निराश्रित वृद्धजनों को रोपवे के माध्यम से मां शारदा देवी के दर्शन एवं पूजन कराए गए। इस दौरान वृद्धजनों ने मां शारदा देवी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने मां शारदा देवी को अर्पित चुनरी वृद्धजनों को आशीर्वाद स्वरूप भेंट की गई। समिति की इस पहल का उद्देश्य वृद्धजनों को धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए उनके जीवन में आत्मीयता एवं प्रसन्नता का संचार करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान मां शारदा समिति के सदस्य श्री आलोक अग्रवाल, श्री सचिन मिश्रा, श्री जितेंद्र पटेल, श्री कृष्णा चौरसिया, नायब तहसीलदार श्री शिवभूषण सिंह, श्री एस.बी. सिंह, श्री अशोक विश्वकर्मा सहित समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपब्लिक न्यूज़ नेशन जिला चीफ ब्यूरो दिनेश कुमार शर्मा