*अमहिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बलात्कार के आरोपी को
24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ गुरकरन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना मरावी एवं सीएसपी आलोक वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया मनोज गौतम तथा थाना अमहिया पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी सेवक राम कुशवाहा पिता कुंदन लाल कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्यारसपुर जिला विदिशा को दिनांक 05.10.26 को गिरफ्तार किया, जिसे पेश माननीय न्यायालय किया गया है।
*सराहनीय भूमिका*- थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम, सउनि मनोज प्रजापति,प्रआर शबाना बेगम, आर पूनम पांडे, आर विकाश तिवारी, आरक्षक दिवाकर तिवारी आरक्षक आशीष पांडेय।