हैदराबाद एयरपोर्ट में विदेशी रु 1,56 करोड़ लाख पैसा जब्त किया गया एक पुरुष एवं महिला गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर

💥 *बड़ी खबर*💥
*हैदराबाद एयरपोर्ट पर ₹1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त, दो यात्री गिरफ्तार।*
हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक पुरुष और एक महिला यात्री के केबिन बैगेज की तलाशी के दौरान कपड़ों के बीच काले रंग के प्लास्टिक कवर में छुपाकर रखी गई विदेशी मुद्रा बरामद की गई, जिसमें 164,200 अमेरिकी डॉलर, 3,773 मलेशियाई रिंगित और 2 सिंगापुर डॉलर शामिल थे, जिनका कुल मूल्य लगभग 1.56 करोड़ रुपये है। DRI हैदराबाद जोनल यूनिट के अधिकारियों ने RGIA हैदराबाद से कुआलालंपुर, मलेशिया जाने वाली Air Asia की उड़ान AK-68 से रवाना होने वाले एक भारतीय पुरुष यात्री पर संदेह होने पर उसे रोका.
पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि एक अन्य महिला यात्री भी अलग PNR पर उसी उड़ान से उसके साथ यात्रा कर रही थी। महिला यात्री की पहचान कर उसे भी रोक लिया गया. उसके केबिन बैगेज की जांच करने पर, उसके ट्रॉली बैग में कपड़ों के बीच काले प्लास्टिक कवर में इसी तरह छुपाये गए अमेरिकी डॉलर बरामद हुए. महिला यात्री ने 97,600 अमेरिकी डॉलर अपने कपड़ों के बीच छुपाये थे जबकि बाकी, पुरुष यात्री के पास थे.
दोनों यात्री विदेशी मुद्रा की कानूनी खरीद और उसे ले जाने से संबंधित दस्तावेज दिखाने में विफल रहे.दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form