सतना जिला के धार कुंडी पुलिस के द्वारा उत्तर प्रदेश के इनामी आरोपी 11 साल से चल रहा फरार को किया गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर

*11 साल से फरार अपहरण और डकैती का इनामी आरोपी गिरफ्तार, बबली-लवलेश कोल गिरोह का हार्डकोर मेंबर धारकुंडी पुलिस के हत्थे चढ़ा।*
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में धारकुंडी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 वर्षों से फरार चल रहे अपहरण और डकैती के एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किया गया आरोपी कुख्यात बबली और लवलेश कोल गिरोह का हार्डकोर मेंबर था जिस पर अपहरण, मारपीट, धमकी और एमपी डकैती प्रभावित क्षेत्र अधिनियम के तहत गंभीर मामले दर्ज थे, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना धारकुंडी के अपराध क्रमांक 72/15 धारा 364ए, 323, 506, 34 भादवि एवं 11/13 एडी एक्ट तथा विशेष प्रकरण क्रमांक SCDOCT/06/17 के तहत लंबे समय से वांछित स्थाई वारंटी संतोष उर्फ ऊदल उम्र 40 वर्ष पिता सतइयां कोल, निवासी डोडा बड़कुलान, थाना मारकुंडी, जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश हाल निवासी बराहमाफी, थाना मानिकपुर जिला चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया है, यह आरोपी घटना के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर छिपकर रह रहा था। इस कुख्यात गिरोह का पहले ही खात्मा किया जा चुका है, और अब इस पुराने फरार सदस्य के पकड़े जाने से पुलिस को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, इस पूरी कार्रवाई में उनि विजय सिंह थाना प्रभारी धारकुंडी, प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर सिंह, मुकेश सिंह आरक्षक राजकुमार गिरी, एवरन सिंह, गंभीर रावत, और डिंपी तोमर की सराहनीय भूमिका रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form