*विवादित महिला थाना प्रभारी को फिर कटनी में पदस्थ किया, मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद भी मेहरबानी*
*जबलपुर/कटनी।* एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार और विवादित कार्यशैली वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही के लिए ट्वीट कर निर्देश दिए गए थे, वहीं दूसरी तरफ जबलपुर की विवादित महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू शर्मा को फिर से महत्वपूर्ण जिले कटनी में पदस्थ कर दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश क्रमांक पुमु/3/कार्मिक/1/1200/2026 दिनांक 21.08.2026 के तहत निरीक्षक मंजू शर्मा का तबादला जबलपुर से कटनी किया गया था, जिस पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने दिनांक 09.09.2026 को आदेश क्रमांक 1681/2026 जारी कर उन्हें कटनी के लिए कार्यमुक्त कर दिया है।
चर्चा है कि विवादों में रही महिला अधिकारी पर कार्यवाही करने के बजाय उन्हें कटनी जैसा महत्वपूर्ण जिला देकर उपकृत किया गया है, जबकि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से ट्वीट कर ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
इस तबादले से पुलिस विभाग में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।