मैहर जिला के थाना अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते एवं उनके स्टाफ सराहनी कार्य नाबालिक से बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर

*बलात्कार  करने वाले आरोपी को अमरपाटन  पुलिस ने किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन  मे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. चंचल नागर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन   मे  थाना प्रभारी निरी. विजय सिंह परस्ते  और उनकी  टीम द्वारा   नाबालिग बालिका से बलात्कार   करने वाले   आरोपी को पुलिस ने किया  गिरफ्तार । 

विवरण- दिनांक. 24.08.26 को फरियादिया अर्चना (परिवर्तित नाम)  थाना आकर एक  आवेदन पत्र इस आशय का पेश किया कि उसके मामा के गांव करतहा का अंकित पाण्डेय बोलेरो गाडी में था जो मुझे अमरपाटन मे मिला और बोला की अर्चना (परिवर्तित नाम)  कहां जा रही हो तो मैं बोली की भैया स्कूल जा रही हूं, तब अंकित पाण्डेय बोला कि गाडी में बैठ जाओ मैं तुम्हे स्कूल छोड दूंगा फिर वह मुझे अपनी गाड़ी में बैठाया और अंकित पाण्डेय मुझे कुछ सुंघा दिया जिससे मुझे धुँधला सा दिखने लगा बेहोशी जैसी आ गई  थी । मै कुछ भी बोल नहीं पा रही थी । फिर अंकित पाण्डेय मुझे स्कूल न ले जाकर वही पर मानिक होटल अमरपाटन ले गया फिर वह  उसके साथ बलात्कार किया गया और किसी को नही बताने को कहा बताने पर जान से खतम करने की धमकी दिया संबंधी रिपोर्ट पर बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । मामले के आरोपी अंकित पाण्डेय  को दिनांक. 10.09.26  को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी उपरोक्त के उपजेल मैहर भेजा गया । 

गिरफ्तार आरोपी-  अंकित पाण्डेय पिता शिवानन्द पाण्डेय  उम्र 29  वर्ष निवासी करतहा थाना नादन देहात जिला मैहर (म.प्र.)

सराहनीय भूमिका- निरी. विजय सिंह परस्ते ,  उनि बी.एल. रावत , प्र.आर. रावेन्द्र मिश्रा , प्र.आर. रीता सिंह  आर. गुड्डू

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form