मैहर जिला रामनगर के शास,, सांदीपनि उ, उच्च,मां, विद्या, स्वतंत्रता दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया पढ़े पूरी खबर

सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में उत्साहपूर्वक मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
प्राचार्य महोदय द्वारा किया गया ध्वजारोहण, शिक्षकगण एवं छात्र रहे उपस्थित


रामनगर/मैहर। सांदीपनि शा. उ.उ.मा. विद्यालय रामनगर, जिला मैहर में 78वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गर्व और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य महोदय द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात समस्त शिक्षकगण, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें शिक्षा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से "विकसित भारत @2047" के सपने को साकार करना है। उन्होंने छात्रों को देशसेवा और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। 
कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई।
*कार्यक्रम में उपस्थित रहे:* विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं।
तिरंगा हमारी शान है | जय हिन्द

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form