मैहर जिला के रामनगर पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्य प्रदेश जन अभियान सत्रारंभ समारोह पढ़े पूरी खबर

*मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद रामनगर जिला मैहर*
*जन अभियान परिषद रामनगर में सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम का सत्रारंभ समारोह आयोजित*


आज दिनांक 30 अगस्त को जन अभियान परिषद रामनगर द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत संचालित बी एस डब्ल्यू एवं एम एस डब्ल्यू कक्षाओं के नवीन सत्र का सत्रारंभ समारोह कार्यक्रम पी एम श्री उत्कृष्ट शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में आयोजित किया गया।
सत्रारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि एवं दीपांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामखेलावन जी माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष सतना मैहर,
विशिष्ट अतिथि श्री रामजी अवधिया वरिष्ठ समाज सेवी एवं मनोनीत पार्षद नगर परिषद रामनगर,
श्री लोकनाथ पटेल समाज सेवी रहे।
पाठ्यक्रम के सत्रारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत श्री रामखेलावन जी ने कहा कि ने कहा कि जन अभियान परिषद का यह पाठ्यक्रम सामाजिक कार्यकर्ताओं को शिक्षित ,प्रशिक्षित एवं परिष्कृत करने का अत्यंत महत्वपूर्ण आयाम है इस पाठ्यक्रम से प्रशिक्षित युवा समाज का नेतृत्व करेंगे और लोक कल्याण की भावना से शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को सुलभ बनाने हेतु कार्य करेंगे , हम सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वदेशी आधारित गतिविधियों को समाज ताक ले जाना चाहिए,
इसके साथ ही समाज तक शासन के विभिन्न नियम, कानून एवं योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाए ताकि समाज में सकारात्मक वातावरण निर्माण हो और जन जागरूकता बढ़े,
कभी कभी समुदाय में जागरूकता न होने के कारण भी सरकार की बहुत अच्छी अच्छी योजनाएं पात्र एवं वास्तविक हितग्राही तक नहीं पहुंच पाती है ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री रामजी अवधिया ने अपने कार्य अनुभव पर चर्चा करते हुए कहा कि कभी कभी जन जागरूकता एवं नियमों की सही जानकारी न होने के कारण आम व्यक्ति जीवन में विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करता है जन अभियान परिषद के इस पाठ्यक्रम के छात्र छात्राएं समाज को प्रेरित करने का काम करते हैं और उनके अन्दर विद्यमान स्वाभाविक नेतृत्व का गुण विकसित होता है, छात्रों को समाज में धरातल में उतर कर उनकी समस्याएं कम करने में सरकार के सहयोगी हो सकते हैं श्री अवधिया जी ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वाभाविक स्वयं सेवी संस्थाएं स्वैच्छिकता एवं समाज कल्याण के लिए कार्य करती हैं आप सभी से अपेक्षा है कि आप सामान्य  जानकारी देकर बहुत से जरूरत मंद लोगों की मदद कर सकते हैं, सत्रारंभ कार्यकम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की अवधारणा एवं उद्देश्य के बारे में जन अभियान परिषद के समन्वयक प्रदीप कुमार तिवारी द्वार प्रस्तुतीकरण किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा नव प्रवेशित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरित की गई तथा सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को स्वैच्छिकता एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई ।
अंत में सभी छात्र छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत नगर विकास प्रस्फुटन समिति रामनगर के सौजन्य से पौधा रोपण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेंटर श्री नीरज शुक्ला, श्री रामसुशील कुशवाहा, श्री रावेंद्र सेन, नवांकुर संस्थाओं से श्री अश्वनी कुमार श्री प्रकाश साकेत, श्री सुनील सिंह, श्री धीरेन्द्र त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता छात्र छात्राओं की सहभागिता रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form