मैहर जिला ताला थाना क्षेत्र ग्राम अमझर के विक्रेता एवं सहायक विक्रेता के ऊपर खाद्यान्न वितरण न करने पर हुई जब आई आर एक गिरफ्तार और एक फरार थाना प्रभारी की बड़ी कार्रवाई पढ़े पूरी खबर


*थाना ताला, जिला मैहर (म.प्र.)*
*दिनांक: 15.08.2026*

*खाद्यान्न वितरण में अनियमितता के 2 प्रकरणों में कार्रवाई, 01 आरोपी गिरफ्तार*
*जिला मैहर के थाना ताला क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित उचित मूल्य दुकानों में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाए जाने पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है।*-

*यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन सुश्री ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन एवं निरी. महेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी ताला के नेतृत्व में की गई*

*प्रकरण 1:* अपराध क्रमांक 262/2026
बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति रामगढ़ द्वारा संचालित *शा.उ.मू. दुकान बिधुई खुर्द* के विक्रेता अवधेश चतुर्वेदी एवं सहायक विक्रेता दीपक चतुर्वेदी द्वारा मार्च 2026 से जून 2026 तक हितग्राहियों का फिंगरप्रिंट लगवाकर उन्हें खाद्यान्न नहीं दिया गया। जांच में कुल ₹12,92,987.79 का खाद्यान्न कम पाया गया।
*प्रकरण 2:* अपराध क्रमांक 263/2026
इसी समिति द्वारा संचालित *शा.उ.मू. दुकान अमझर* के विक्रेता अवधेश चतुर्वेदी एवं सहायक विक्रेता दीपक चतुर्वेदी द्वारा भी इसी प्रकार हितग्राहियों को खाद्यान्न न देकर गबन किया गया। जांच में कुल ₹14,88,103.20 का खाद्यान्न कम पाया गया।

दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(4), 316(5) बीएनएस एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी दीपक चतुर्वेदी निवासी ग्राम बिछिया खुर्द, थाना ताला को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे आरोपी अवधेश चतुर्वेदी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

*गिरफ्तारशुदा आरोपी:-* दीपक चतुर्वेदी पिता अवधेश प्रसाद चतुर्वेदी उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बिछिया खुर्द थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.)
फरार आरोपी - अन्य दो 

*सराहनीय भूमिका-* निरी. महेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी ताला, उप निरी. आर.बी. अहिरवार, सउनि. समयलाल रावत, प्र.आर. राकेश मिश्रा, प्र.आर. पंकज मिश्रा, प्र.आर. चंदन शुक्ला, प्र.आर. उपेन्द्र तिवारी, आर. शम्भू प्रसाद राय, आर. संतोष द्विवेदी. आर. विवेक मिश्रा 

*शासन की मंशा है कि गरीब हितग्राहियों को समय पर और पूरा राशन मिले। इस प्रकार की अनियमितता करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।*

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form