रीवा जिला के लोकायुक्त इकाई की ट्रैप कार्यवाही प्रभारी मुख्य मुख्य अभियंत लोक निर्माण विभाग के रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर

*लोकायुक्त इकाई रीवा की ट्रैप कार्यवाही में प्रभारी मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग , संभाग रीवा रिश्वत लेते पकड़े गए*
——-
*महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही*

*ट्रेप दिनाक* -11.08.2026

*नाम आवेदक* –  सोनू  सिंह 

*आरोपीगण*  -
1. कैलाश कुमार लच्छे पिता हरिचरण लच्छे ,उम्र 59 वर्ष , निवासी -रोज 351 न्यू मिनाल रेजिडेंसी भोपाल 
पद - प्रभारी मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, संभाग रीवा (मूल पद कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जिला रीवा)

 2. धर्मवीर भारती पिता स्वर्गीय  टीपी भारतीय ,उम्र 59 वर्ष ,निवासी रामायणी सिटी मेन बाईपास के पास (शंकर नर्सरी के पास)  जिला विदिशा मध्यप्रदेश (कैलाश कुमार लच्छे का अशासकीय साथी )  म. प्र. 
   
*जप्त  रिश्वत राशि* - 50,000/- रु

*घटना स्थल*- अटल पार्क के सामने ,आरोपी कैलाश कुमार लच्छे का शासकीय आवास ,सिविल लाइन रीवा  


*विवरण*-
शिकायतकर्ता  सोनू  सिंह टेस्टिंग लैब पीवीपी  एलटीडी जिला सतना में  मैनेजर के पद पर कार्यरत है , इसकी फ़र्म के द्वारा कंस्ट्रक्शन कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाता हैं। इसकी फ़र्म को लोक निर्माण विभाग, संभाग रीवा  में काम दिलाने के एवज में  प्रभारी मुख्य अभियंता ,लोक निर्माण विभाग ,संभाग रीवा,श्री  कैलाश कुमार लच्छे  द्वारा प्रति माह 01 लाख रूपये रिश्वत की माँग की जा रही थी ।
शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 04.08.2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत करने पर लोकायुक्त पुलिस रीवा के  द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया । सत्यापन के  दौरान ही कैलाश कुमार लच्छे द्वारा अपने साथी धर्मवीर भारती के सहयोग से  50 हजार रूपये ले लिए थे । तत्पश्चात आज दिनांक 11.08.2026 को पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा आरोपी कैलाश कुमार लच्छे पद प्रभारी मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग रीवा मूल पद कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जिला रीवा  को   धर्मवीर भारती (कैलाश कुमार लच्छे का अशासकीय सहयोगी ) के सहयोग से  शिकायतकर्ता से 50000/–रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों  ट्रैप किया गया है | आरोपीगण के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018  के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।

*ट्रैप टीम*  -प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक एवं  संदीप सिंह भदौरिया निरीक्षक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय रीवा की टीम सहित कार्यवाही की जा रही है ।

*नोट* -
लोकायुक्त संगठन द्वारा  भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।आमजन से अपील है की यदि  कोई शासकीय अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की माँग करता है तो लोकायुक्त पुलिस रीवा से  मोबाइल नंबर  98936 07619 पर संपर्क कर सकते है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form