मैहर जिला के वार्ड नंबर 15 निवास ए अपने फोर व्हीलर से जन्मदिन की खुशियां मना कर वापस आते समय रिगरा गांव के पास भीषण सड़क हादसा मैं एक ही परिवार के पांच लोगों की गई जान पढ़े पूरी खबर

*मातम में बदली जन्मदिन की खुशिया, हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत,एक की हालत गंभीर*
 
मैहर जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा , तेज रफ्तार XUV  NH-30 देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रिगरा के पास चलते ट्रक के पीछे जा घुसी, हादसे में बाद कार में फंसे 6 युवक , हादसे में पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई, सूचना पर डॉयल 112 व हाईवे पेट्रोलिंग टीम की मदद से रेस्क्यू कर घायल युवक को ईलाज के लिए लाया गया सिविल अस्पताल अमरपाटन ईलाज बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल सतना रेफर , पांच मृतकों को 108 एम्बुलेंस व हाईवे एम्बुलेंस 1033 से ले जाया गया सिविल अस्पताल मैहर मर्चुरी , अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष के जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर मैहर जा रहे थे मृतक , घटना के बाद मौके पर पहुँची अमरपाटन व देहात थाना पुलिस , थाना प्रभारी पंचराज सिह भी पहुंचे मौके पर, शव को शिफ्ट कराया गया मर्चुरी।
*मैहर सड़क दुर्घटना में मृतक*
1- अंकुर पटेल पिता स्व गोविंद पटेल उम्र 39 वर्ष ग्राम तनाजा
2 -मृदुल पटेल पिता महेंद्र पटेल उम्र 32 वर्ष ग्राम तनाजा 
3- विजय पटेल पिता नागेन्द्र पटेल उम्र 32 वर्ष ग्राम तनाजा
4- हरिशंकर पटेल पिता नागेन्द्र पटेल उम्र 28 वर्ष ग्राम तनाजा 
5 - संजीव पटेल पिता संजय पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी नरोरा

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form