सतना जिला जीआरपी पुलिस प्रभारी राजेश राज एवं उनकी टीम के द्वारा चलती ट्रेन में चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर

जीआरपी सतना की बड़ी सफलता: चलती ट्रेन में मोबाइल व नगदी छीनने वाले गिरोह का महज़ 24 घंटे में पर्दाफाश, 02 शातिर आरोपी एवं एक अपचारी बालक से लूट का माल बरामद
थाना- जीआरपी सतना में पंजीकृत अपराध क्रमांक 090/2026 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस की विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी के मार्गदर्शन में फरियादी चन्दन मिश्रा निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश के साथ दिनांक 20 जून 2026 को शाम 18:00 बजे ट्रेन संख्या 12168 वाराणसी-एलटीटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सतना आउटर पर तीन अज्ञात लड़कों द्वारा मोबाइल, पर्स और नगदी छीनने की घटना कारित की गई थी। इस अंधे मामले के त्वरित खुलासे के लिए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जिसके तहत पुलिस टीम द्वारा फरियादी को थाने के रिकॉर्ड में दर्ज पूर्व में गिरफ्तार हो चुके शातिर बदमाशों एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के फोटोग्राफ्स दिखाए गए और इन तस्वीरों को बारीकी से देखने के बाद फरियादी ने घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पहचान लिया। फरियादी द्वारा की गई इस सटीक पहचान और विश्वसनीय मुखबिरों से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी जीआरपी सतना उप निरीक्षक राजेश राज के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस बल द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी गई जहाँ मौके से दो मुख्य आरोपियों सूरज साकेत उर्फ गोलू साकेत पिता राम नरेश साकेत उम्र 28 साल एवं कृष्ण पाल साकेत उर्फ छोटा गोलू पिता बाबू साकेत उम्र 24 साल को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर बदमाश हैं, एवं इनके साथ एक अपचारी बालक भी सक्रिय है जिनके विरुद्ध थाना जीआरपी सतना एवं सिटी कोतवाली सतना में पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं और गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से फरियादी का छीना गया रियलमी 10 प्रो 5जी मोबाइल और नगद 200 रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद कर जप्त किया जा चुका है। तीनो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी। जीआरपी टीम के इस त्वरित एक्शन से महज़ 24 घंटे के भीतर आरोपियों को माल समेत दबोचने और घटना का सफल पटाक्षेप करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है जिसमें चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश राज, प्रधान आरक्षक शंकर सहाय त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक अनुज चतुर्वेदी, आरक्षक प्रशांत यादव, आरक्षक गौरव सिंह, आरक्षक सज्जन सिंह, आरक्षक कंपनी कुमार, आरक्षक बिट्टू यादव, आरक्षक रोहित सिंह तथा महिला आरक्षक शीलू तिवारी की अत्यंत सराहनीय एवं मुख्य भूमिका रही है तथा मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई विवेचक द्वारा जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form