मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के पिता और पुत्र हत्या के आरोप में काट रहे सजा जिस लड़की की हत्या बताई गई वही लड़की जिंदा वापस लौटी पढ़े पूरी खबर

💥 *बड़ी खबर*💥
*जिस बेटी के कत्ल के आरोप में सजा काट रहे थे बाप-बेटा, वापस लौटी तो पुलिस वालों के पैरों तले खिसकी जमीन*
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से 24 अप्रैल को गायब हुई शिवानी 27 मई को जिंदा थाने पहुंच गई। वह एक लड़के के साथ चली गई थी।इससे पहले महाराष्ट्र पुलिस ने एक अज्ञात जली और सिर कटी लाश को शिवानी मान लिया था। उन्होंने बिना डीएनए जांच के जल्दबाजी में शिवानी के पिता बापूराव और भाई अजय को हत्या के झूठे आरोप में जेल भेज दिया था। अब पुलिस दोनों की रिहाई की कानूनी प्रक्रिया कर रही है। इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह भी है कि वह सिर कटी युवती की लाश किसकी थी?

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form