💥 *बड़ी खबर*💥
*बिहार के ‘लग्जरी किंग’ DSP का पर्दाफाश: 5 गर्लफ्रेंड्स और करोड़पति नौकरानी के शाही ठाठ*
बिहार के सस्पेंडेड डीएसपी गौतम कुमार की काली कमाई का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दारोगा से डीएसपी बने साहब ने ₹80 करोड़ की बेनामी संपत्ति जुटाई। शिक्षक पत्नी घर संभालती रही, जबकि साहब ने अपनी पांच प्रेमिकाओं को आलीशान कोठियां और गाड़ियां देकर वीआईपी लाइफ सेट कर रखी थी। इन महिला मित्रों में उनकी साली और एक महिला सिपाही भी शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी नौकरानी भी ₹35 लाख की थार गाड़ी से चलती थी। किशनगंज पोस्टिंग के दौरान शुरू हुई ईओयू (EOU) की जांच ने इस अय्याशी और महाभ्रष्टाचार के खेल का पूरा भंडाफोड़ कर दिया है।