*प्रभारी मंत्री जवाब दो:- रमापति गौतम*
*मैहर जिले की प्रभारी मंत्री कितने गांव में जाकर भ्रमण गांव में जन समस्या के लिए रात्रि विश्राम किया यह जानकारी सार्वजनिक करें समाज सेवी रमापति गौतम*
मैहर की समाजसेवी रमापति गौतम ने मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह जी से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी मांगी है कि मध्य प्रदेश शासन के निर्माण अनुसार प्रभारी मंत्री को प्रभार जिले के गांव में भ्रमण एवं जन समस्याओं के निदान हेतु अधिकारी जिला कलेक्टर के साथ गांव में रात्रि विश्राम एवं जन चौपाल के साथ गांव की समस्याओं की समाधान की कार्य योजना कई वर्षों से बनाई गई मैहर जिले की प्रभारी मंत्री उद्घाटन और समापन तक सीमित गांव में भ्रमण एवं जन समस्याओं का अंबार है जिसका समाधान जरूरी है श्री गौतम ने बताया कि
मैहर में 70 से 80 हजार पशु हैं मध्य प्रदेश शासन द्वारा मैहर शहर में तीन एवं ग्रामीण क्षेत्र में 10 पशु अस्पताल है जिसमें
अजमाइन
जूरा
धनवाही
इटमा
सभागंज
जरियारी
हरदासपुर
मगरौरा
घुनवारा
करतहा
*चिकित्सक विहीन है प्रभारी मंत्री बताएं जहां सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन की बात करती है आखिर इन पशु चिकित्सालय में चिकित्सक क्यों नहीं* मात्र शहर मैहर में चिकित्सक हैं इसी प्रकार अमरपाटन और रामनगर की स्थित है
*आजीविका मिशन जनपद के माध्यम से संचालित महिला स्वयं सहायता समूह की स्थिति है* समूह द्वारा संचालित कार्यक्रम का सत्यापन होना चाहिए कितनी राशि जारी हुई कौन-कौन सी योजना संचालित है इन योजनाओं से क्या परिणाम आया यह भी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए
*आयुर्वैदिक हॉस्पिटल मैहर जिले में 10 है जिसमें मात्र दोचिकित्सक हैं*
मैहर जिले के
*उप स्वास्थ्य केन्द्रो मैहर में 60 चिकित्सा की आवश्यकता है जिसमें कुल 26 है*
*12 वर्षों से कुछ गांव में उप स्वास्थ्य बना रहे हैं लेकिन अभी तक कर पूर्ण नहीं हुआ जैसे कुटाई गोवरी* आदि
प्रभारी मंत्रियों की भूमिका निष्क्रिय है
*मैहर में तीन-तीन सीमेंट उद्योग हैं जिनके द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण का उल्लंघन किया जा रहा है लगातार पहाड़ों-जंगलों का शोषण एवं पहाड़ क्षेत्र में अवैध उत्खनन चालू है* सीमेंट फैक्ट्री
बिना विज्ञापन के कर्मचारियों की भर्ती करती हैं
ठेका मजदूरों का लगातार शोषण हो रहा है
*मैहर जिले में मात्र एक श्रम इंस्पेक्टर है कार्यालय में कर्मचारी नहीं है*
श्री गौतम ने बताया कि मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की पहल सराहनी है लाडली बहनों को 3000 प्रतिमाह सरकार द्वाराघोषणा के अनुसार प्रदान करें
गौ संरक्षण संवर्धन के लाडली बहनों एवं महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को माननीय जनप्रतिनित सरपंच पंच जनपद जिला पंचायत सदस्य पार्षद सरकार द्वारा एक-एक गाय पालना अनिवार्य किया जाए *प्रत्येक ग्राम पंचायत में गांव संरक्षण की व्यवस्था स्थाई रूप से बनाई जाए*
*जल संरक्षण हेतु पुराने तालाबों बावड़ी वह अतिक्रमण मुक्त बनाकर उनका संरक्षण किया जाए* मैहर शहर में राजाओं के जमाने के प्राचीन 24 कुआं हैं जिनका संरक्षण जरूरी है
इस प्रकार
*मैहर के शहर के तालाबों की है तालाबों का संरक्षण करना जरूरी है*
*जल संरक्षण जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सरकार ने करने का अभियान चलाया है लेकिन इस अभियान में प्रचार प्रसार में ही राशि खर्च की जा रही है इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है* सामुदायिक सहभागिता जरूरी है लेकिन सरकार की जवाबदेही क्या है यह प्रभारी मंत्री जनता को बताए।