मैहर जिले में रामनगर में पदस्थ उपकार पालन अधिकारी को मैहर कलेक्टर ने रामचरितमानस की पुस्तक देकर की विदाई पढ़े पूरी खबर

*दायित्वों का निर्वहन इस तरह करें कि जाने के बाद भी लोग याद करें-कलेक्टर*
*सेवानिवृत्त सीईओ को जिला प्रषासन ने दी विदाई*
     मैहर 07 जनवरी 2026/मैहर जिले की जनपद पंचायत रामनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.एल. प्रजापति 31 दिसम्बर को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो गये हैं। सेवा निवृत्त सीईओ श्री प्रजापति को मैहर में जिला प्रशासन और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बुधवार को समारोह पूर्वक भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल नागर, एसडीएम मैहर दिव्या पटेल, रामनगर एस.पी. मिश्रा, सीएमओ सुषमा मिश्रा, सीईओ जनपद वेदमणि मिश्रा, अशोक तिवारी, भारती दीक्षित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, डीपीओ राजेन्द्र बांगरे, सीईओ सुपुत्र डॉ. बीएल प्रजापति सहित जिला एवं जनपद स्तरीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
      कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने कहा कि शासकीय सेवकों को अपने दायित्वों का निर्वहन इस प्रकार करना चाहिए कि उनके उस स्थान को छोडने के बाद भी लोग उनके कार्यो का स्मरण करते रहे। कलेक्टर ने कहा कि सेवानिवृत्त सीईओ एम.एल. प्रजापति ने जनपद पंचायत रामनगर के ग्रामीण विकास कार्यो और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्मठता से किया है। उन्होंने सेवानिवृत्त सीईओ श्री प्रजापति को मां शारदा का चित्र और रामायण स्मृति चिन्ह के रूप में भेंटकर उनके सुदीर्घ और स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें दी। सेवानिवृत्त सीईओ श्री एम.एल. प्रजापति ने कहा कि सतना जिले के सोहावल और मैहर जिले के रामनगर में सीईओ के कार्यकाल के दौरान उन्हें कलेक्टर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का मार्गदर्शन और स्नेह मिला। इसके साथ ही अपने समकक्ष और अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के परस्पर सहयोग और टीम भावना से दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में सहायता मिली। सेवानिवृत्त सीईओ एमएल प्रजापति ने 21 मार्च 1984 को बालाघाट जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपनी ज्वाइनिंग दी थी और 42 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के पश्चात जनपद पंचायत रामनगर से सेवानिवृत्त हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form