भाजपा महिला मोर्चा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
मैहर। आज दिनाक 1 सितंबर 2025 को मैहर की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने स्टेट बैंक चौराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नेता जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के विरोध में किया गया।
इस दौरान महिला मोर्चा से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, विजया चौपड़ा, ओम बाला सिंह, भक्ति शर्मा, मोनिका दहिया, कुलदीप मणि तिवारी सहित काफी संख्या मे महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ सहित
भाजपा ज़िला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, कुलदीप तिवारी, रवि सर्राफ, अमित राय, दिलीप त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश चौरसिया, अभिषेक जायसवाल, सुदामा प्रजापति सत्यभान पटेल अशोक चौबे सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही महिलामोर्चा ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस मौके पर पुलिस बल उपस्थित रहे।