*एसडीएम के नेतृत्व में नगर परिषद नागौद में निकाली गई तिरंगा यात्रा*
नागौद - नगर वासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करने, जन सामान्य में देशभक्ति की भावना जागृत करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से नगर परिषद नागौद में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के अंतर्गत श्री जितेंद्र वर्मा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नागौद के नेतृत्व में शहर के पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल से जय घोष व देश भक्ति गीतों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर पावर हाउस चौराहा, अस्पताल चौराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा, मुख्य बाजार, गांधी चौक, उदय चौक से होते हुए विद्यालय में आकर संपन्न हुई। इस दौरान निकाय के समस्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारी सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।