*केन्द्रीय जेल सतना से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 17 दण्डित बंदी रिहाई की गई*
केन्द्रीय जेल सतना में आजीवन कारावास के 17 बंदी जेल मुख्यालय के आदेश एवं राज्य शासन से घोषित परिहार का लाभ प्राप्त कर सजा भुगत कर रिहा किए गए। रिहा होने वाले बंदियो मे सतना के 4 पुरूष बंदी, मैहर 1 पुरुष बंदी, छतरपुर 10 पुरूष बंदी, पन्ना 1 पुरुष बंदी, सिहोर 1 पुरुष बंदी सजा भुगत कर रिहा हुए
। इन रिहा होने वाले बंदियों में 03 बंदी खुली जेल के भी सम्मिलित हैं। रिहाई पर बंदियों को जेल अधीक्षक लीना कोष्टा द्वारा एक पौधा और भागवत गीता उपहार स्वरूप दी गई। इस दौरान महापौर योगेश ताम्रकार, उप जेल अधीक्षक सोनवीर सिंह कुशवाह, उप जेल अधीक्षक श्रीकांत तिवारी सहित कल्याण अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी एवं जेल स्टाफ मौजूद।
एडिटर इन चीफ रिपब्लिक न्यूज़ नेशन आवाज जनता की