सतना जिला में कारगिल विजय सैनिकों के सौंर्य और पराक्रम अद्भूतिय गाथा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा विजय जुलूस के साथ निकल गया


*कारगिल विजय हमारे सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की अद्भूतिय गाथा -- पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय*
*हमारे सैनिक विश्व विजेता -- पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी*
*भाजपा युवा मोर्चा ने कारगिल विजय जुलूस के अवसर पर आयोजित की विचार गोष्ठी और निकाला भव्य मशाल जुलूस*


सतना। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विचार गोष्ठी और विशाल और भव्य मसाल जुलूस भाजपा *जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय* के मुख्य आतिथ्य,प्रभारी श्री ऋषभ सिंह जी के मार्गदर्शन एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौभाग्य केसरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
विशाल मसाल जुलूस के पूर्व आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि *भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद ** ने कारगिल विजय की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कारगिल विजय जुलूस हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। कारगिल की विजय हमारे सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की अद्भूतिय कहानी है। कारगिल विजय जुलूस हमारे सैनिकों के सम्मान में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी सदैव सैनिकों के सम्मान और उनके बलिदान को सलाम करती है।
*कारगिल विजय दिवस*' के अवसर पर मसाल जुलूस के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे जांबाज़ जवानों के शौर्य एवं बलिदान को नमन है और देश के महान वीर सैनिकों व उनके परिवारजनों हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि 26 साल पूर्व वर्ष 1999 में कारगिल सेक्टर, द्रास सेक्टर, बटालिक सेक्टर और टाइगर हिल पर पाकिस्तान की फौज ने चोरी-छुपे कब्जा करने का नाकाम प्रयास किया था। हमारी वीर सेना के रणबांकुरों ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटाकर विजय प्राप्त कर कारगिल पर पुनः तिरंगा लहराया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में आज का भारत सशक्त, सक्षम और सामर्थ्यवान हुआ है। चाहे पुलवामा हो, उरी हो या पहलगाम की नापाक हरकत हो, हमारी सेना ने पाकिस्तान को तीनों बार सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिये उसी की भाषा में जवाब दिया है।
*पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी* ने कहा कि आज का दिन हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, अतुलित बल और शौर्य को याद कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। माँ भारती के अमर सपूतों को हृदय से नमन करता हूँ।
कार्यकम के *प्रभारी जिला महामंत्री ऋषभ सिंह* ने कहा कि हमारे सैनिक विश्व विजेता है। हमारे सैनिकों ने चाहे कारगिल विजय हो या फिर ऑपरेशन सिंदूर सभी में विश्व में अपने पराक्रम का की मिसाल दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है।
*वीर शहीद सैनिकों के परिवारों का सम्मान साल श्री फल के साथ किया गया*
उसके पश्चात मसाल जुलूस जय स्तम्भ चौक बिहारी चौक महावीर मार्ग चौक बाजार और पन्नीलाल चौक में वंदे मातरम भारत माता की जय कारों से गूंजा मार्ग। मशाल जुलूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, सैनिकों के सम्मान में भाजपा मैदान में, वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष किए गए। रिमझिम फुहार के बीच शानदार सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस में भाग लिया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद यादव जिला महामंत्री ऋषभ सिंह रमाकांत गौतम सुनील मिश्रा संजीव दुबेदी श्री कृष्ण दुबेदी जान्हवी त्रिपाठी श्याम लाल गुप्ता श्यामू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौभाग्य केसरी मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र नाथ त्रिपाठी उत्तम वाल्मीक अग्निवेश शुक्ला संजय अग्रवाल चांदी रामपाल यादव राजनारयण तिवारी आदित्य यादव युवा मोर्चा महामंत्री अतुल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष अजीत यादव आशीष चतुर्वेदी पुष्पराज कुशवाहा अतुल पांडेय युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता सुनील यादव सौरभ सिंह सोमू राघवेंद्र शुक्ला शुभम शाहु अनिल गुप्ता रोहित यादव शिवा दुबेदी यश यादव अनमोल गुप्ता सागर चौरसिया प्रियांक त्रिपाठी यश यादव आदित्य सिंह टीकर हिमांशु सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ऋषभ सिंह ने और आभार मोर्चा जिला अध्यक्ष सौभाग्य केसरी ने किया।

थिएटर इन चीफ रिपब्लिक न्यूज़ नेशन आवाज जनता की

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form