*संविधान बदलने की साजिश को नाकाम करेगे :- दिलीप मिश्रा*
*सेना के सम्मान में उचेहरा में जय हिंद यात्रा का हुआ आयोजन—*
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, उचेहरा के द्वारा "जय हिंद यात्रा" व"संविधान बचाओ अभियान" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाया है।व सभी लोग सेना के पराक्रम और बलिदान के लिए आभार व्यक्त करते हैं।श्री मिश्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में बढ़ती भूमिका और उस पर भारत सरकार की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान में बदलाव करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इस साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी देश की एकता, संविधान और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मकसूद अहमद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. रश्मि सिंह पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष लालबहादुर सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरीश ताम्रकार, सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एडिटर इन चीफ