सीएम राइज विद्यालय रामनगर मैहर मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस इसके उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया
दिनांक 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कॉल आशुतोष गुप्ता उपाध्यक्ष भाजपा जिला मैहर रामनगर ने अध्यक्षता की विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार श्री रोशन लाल रावत व पालक श्रीमती पिंकी पटेल ने की कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी स्वामी विवेकानंद व भारत माता के चलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि व प्राचार्य के द्वारा किया गया है
सीएम राइज उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर की छात्राओं कक्षा 10साक्षी पांडे पुष्पांजलित्रिपाठी अदिति पटेल आंचल कुशवाहा द्वारा सरस्वती वंदना की गयी इसके फल स्वरुप कार्यक्रम के अगले कड़ी में आदरणीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश का लाइव संबोधन सभी को सुनाया गया इसके बाद कार्यक्रम के अगले कड़ी में सूर्य नमस्कार की सभी मुद्रा 1-प्रार्थना मुद्रा 2-हस्त उत्तानासन 3-पाद हस्तासन 4-अश्व संचालनायन 5-पर्वतासन 6-अष्टांग नमस्कार 7-भुजंगासन 8-पर्वतासन 9- अश्व संचालनायन10- पाद हस्तासन 11-हस्त उत्तानासन 12-प्रार्थना की मुद्रा सभी मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष प्राचार्य सभी शिक्षक सभी बच्चों ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीरामखेलावन कॉल सभी बच्चों को संबोधित किया सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस
शुभकामनाएं दी जिला उपाध्यक्ष मैहर श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद के सुंदर विचार बच्चों को बताए गए प्राचार्य द्वारा बच्चों को स्वामी विवेकानंद के मार्गपर चलने के लिए प्रेरणा दी गयी व सभी मुख्य अतिथि अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि को धन्यवाद प्रस्तुत कियागया कार्यक्रम में 552 विद्यार्थी 31 शिक्षक 16 पालक सम्मिलित हुए