भोपाल केंद्र सरकार देश में 58 नए केंद्रय विद्यालय खोलने की घोषणा जिसमें 11 विद्यालय मध्य प्रदेश और चार केंद्रीय विद्यालय छत्तीसगढ़ में खुलेंगे

*मध्य प्रदेश में 11 और छत्तीसगढ़ में 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे, ये सभी पीएम-श्री स्कूलों के रूप में करेंगे काम*



भोपाल। केंद्र सरकार देश में 58 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की है। इनमें से 11 विद्यालय मध्य प्रदेश और 4 केंद्रीय विद्यालय छत्तीसगढ़ में खुलेंगे। इन विद्यालयों के खोलने पर अगले आठ सालों में आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। यह सभी पीएम-श्री स्कूलों के रूप में कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये 85 नए केंद्रीय विद्यालय देश के 19 राज्यों में खोले जाएंगे।

*82 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगी शिक्षा*
उन्होंने बताया कि 85 नए केंद्रीय विद्यालयों के खुलने से इनमें 82 हजार से अधिक छात्रों को शिक्षा मिल सकेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट के इस फैसले को शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

*केंद्रीय विद्यालय को अपग्रेड भी किया जाएगा*
मंत्री ने कहा कि इस फैसले से 21 वीं सदी के लिए ग्लोबल सिटिजन को तैयार करने में मदद मिलेगी। कैबिनेट ने कर्नाटक के शिमोगा जिले में पहले से मौजूद एक केंद्रीय विद्यालय को अपग्रेड भी किया है। वहीं 28 नए नवोदय विद्यालयों के खुलने से 15 हजार से अधिक छात्रों को इनमें प्रवेश मिलेगा।

*1300 से अधिक लोगों को मिलेगी नौकरी*
साथ ही 1300 से अधिक नए लोगों को शिक्षक सहित दूसरे पदों पर नौकरी भी मिलेगी। मौजूदा समय में 1,256 केंद्रीय विद्यालय हैं। इधर नए केंद्रीय विद्यायलय खोले जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।

*मप्र में 11 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे*
1. अशोक नगर

2. नागदा (उज्जैन)

3. मैहर

4. तिरोड़ी (बालाघाट)

5. बरघाट (सिवनी)

6. निवाड़ी

7. खजुराहो (छतरपुर)

8. झिंझरी (कटनी)

9. सबलगढ़ (मुरैना)

10. नरसिंहगढ़ (राजगढ़)

11. सेंट्रल एकेडमी पुलिस ट्रेनिंग परिसर, कान्हासैया (भोपाल)

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form