मैहर जिला में एकलव्य आवासीय विद्यालय पर जिला कलेक्टर मध्य प्रदेश शासन श्रीमती प्रतिमा बागरी कार्यक्रम में शामिल हुई बिरसा मुंडा जयंती गौरव दिवस कार्यक्रम मनाया गया

*मैहर में बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित*
मैहर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में आज महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर रानी बाटड, जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी और अन्य महिला जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम के दौरान बिरसा मुंडा के जीवन और उनकी क्रांतिकारी सोच पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों ने जनजातीय समुदाय के विकास और उत्थान के लिए राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बिरसा मुंडा के योगदान को रेखांकित किया।राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने अपने संबोधन में युवाओं से बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय की महिलाएं और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form