भोपाल कलेक्टर कार्यालय में पदस्थिति कलेक्टर राजेश सूरते की खिलाफ महिला ने शादी का आरोप लगाकर दर्ज कराया कैसे

भोपाल कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। राजगढ़ जिले के पचोर थाने में महिला ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। इससे पहले, बुधवार को ई-एफआईआर कराई गई थी।

गुरुवार को पुलिस ने महिला से करीब 13 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद रात करीब 10:50 बजे अफसर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़ित महिला भी कर्मचारी है।

इससे पहले 25 अक्टूबर को महिला ने पचोर थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया था। 19 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर मंगलवार को पीड़ित ने पोर्टल पर ई-एफआईआर दर्ज कराई। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस ने महिला को थाने बुलाया। यहां एसआई राहुल सेंधव ने उनसे दोपहर डेढ़ बजे तक पूछताछ की। शाम 5 बजे से सारंगपुर की लेडी एसआई गुंजा जमादार को महिला ने वीडियो-फोटो सौंपे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form