*इनामी स्थाई वारंटियों को कोठी पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
श्री हंसराज सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय, सतना के कुशल निर्देशन एवं श्री प्रेमलाल कुर्वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) व श्री रघु केशरी SDOP नागौद के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोठी निरी. संतोष तिवारी द्वारा ईनामी स्थाई वारन्टी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
*◆ कोठी पुलिस द्वारा तीन वर्ष से फरार स्थाई 5000 , 5000 के ईनामी वारन्टियो 03 नफर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया*
*◆घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 28/10/2026 को ईनामी स्थाई वारन्टी अभियुक्त विनोद पाल उर्फ दीपक पाल पिता सौखीलाल पाल उम्र 30 वर्ष , सौखीलाल पाल पिता चुनका पाल उम्र 60 वर्ष , पूनम पाल पति विनोद उर्फ दीपक पाल उम्र 23 वर्ष तीनो निवासी ग्राम मौहार थाना कोठी जिला सतना (म.प्र.) को माननीय श्वेता सिंह JMFC महोदय सतना के न्यायालय जारी स्थाई वारन्ट प्र.क्र. 1844/23 मे अप.क्र. 184/23 धारा 498ए,304बी, 34 भादवि 3/4 द.प्र.अ. मे तीन साल से फरार 5000 - 5000 के ईनामी वारन्टी 03 नफर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सतना पेश किया गया । जो माननीय न्यायालय द्वारा उक्त वारन्टी का जेल वारन्ट तैयार करने पर उक्त ईनामी वारन्टी को केन्द्रीय जेल दाखिल किया गया ।
*नाम पता आरोपीगण –*
1. विनोद पाल उर्फ दीपक पाल पिता सौखीलाल पाल उम्र 30 वर्ष,
2. सौखीलाल पाल पिता चुनका पाल उम्र 60 वर्ष
3. पूनम पाल पति विनोद पाल उर्फ दीपक पाल उम्र 23 वर्ष निवासी तीनों ग्राम मौहार थाना कोठी जिला सतना मध्य प्रदेश
*सराहनीय भूमिका-* उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोठी निरी. संतोष तिवारी, स.उ.नि.राजबहादुर सिंह, प्र.आर देवेन्द्र सेन ,प्र.आर. संतोष धुर्वे ,आर. रामगणेश पटेल ,आर. रिन्कू की सराहनीय भूमिका रही है ।