मैहर जिला के बदेरा थाना में नवरात्रि के पर्व पर शांति समिति की बैठक ली गई और थाना प्रभारी सोनम सिंह शांतिपूर्वक नवरात्रि मनाने की की अपील पढ़े पूरी खबर

बदेराथाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, नवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
मैहर। आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर देरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए देरा थाना प्रभारी सोनल सिंह ने ग्रामीणजनों से अपील की कि नवरात्रि का पावन पर्व सभी लोग शांतिपूर्ण, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें।
थाना प्रभारी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। आयोजकों से भी अपील की गई कि कार्यक्रमों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बैठक में मौजूद ग्रामीणजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाते हुए नवरात्रि पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की बात कही।
देरा पुलिस ने कहा कि नवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form