रेलवे स्टेशन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, असामाजिक तत्वों को दी सख्त हिदायत
टीआई अभिषेक सिंह की सख्ती से रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मचा हड़कंप, डेरों में रह रहे संदिग्ध लोगों को हटाया
मैहर। शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर टीआई अभिषेक सिंह ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के आसपास डेरों में रह रहे असामाजिक तत्वों को वहां से हटाया और क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के इलाकों में घूम रहे आवारा एवं संदिग्ध तत्वों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा इस तरह अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन क्षेत्र में काफी देर तक हलचल बनी रही। टीआई अभिषेक सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि शहर की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी।
रीवा सभाग ब्यूरो चीफ अमित कुमार शर्मा की खबर