मैहर जिला के थाना ताला क्षेत्र में एक आदिवासी की कला बोर्ड का हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस में 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर

*थाना ताला जिला मैहर*
*आदिवासी युवक की हत्या करने वाले 03 आरोपियों को थाना ताला पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार*
 *पुलिस अधीक्षक  मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर डा. चंचल नागर के निर्देशन मे  मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ताला निरी. महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने आदिवासी युवक की हत्या करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
घटना विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 16.09.2026 को रात्रि करीब 08:30 बजे ग्राम बिगौड़ी में फरियादी मुकेश रावत द्वारा देखा गया कि उसके चचेरे भाई भैयालाल उर्फ भैय्यन रावत उम्र 35 वर्ष को अफसर खान, इस्माइल उर्फ पप्पू खान एवं अजमेर खान, तीनों निवासी बदरखा, कुएं की जगत के पास पकड़कर उसके साथ मारपीट कर रहे थे। फरियादी के अनुसार आरोपियों द्वारा भैयालाल को कुएं में फेंक दिया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राजेश रावत एवं राकेश रावत की सहायता से भैयालाल को कुएं से बाहर निकाला गया, जहां उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर थाना ताला पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 304/26 धारा 103(1), 3(5) BNS 3(2)(v) एस.सी.एस.टी. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर मृतक के शव की पंचनामा कार्यवाही उपरांत पीएम कराया गया एवं आरोपीगण को दस्तयाब कर पूछताछ की गयी जो अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पुरानी रंजिश के कारण से घटना दिनांक 16.09.26 को मृतक भैयालाल रावत की हत्या के उद्देश्य से शराब पिलाने के बहाने से करीब जाना फिर गला दबाकर कुंए मे फेंककर हत्या कर देना बताये एवं वक्त घटना आरोपी अफसर खान का मोबाइल मौके पर कुंए मे गिरना बताये जिसे कुए मे मोटर लगाकर पानी को बाहर फेका गया जो आरोपी अफसर खान का मोबाइल कुंए से बरामद कर लिया गया है तथा आरोपीगण अफसर खान, इस्माइल उर्फ पप्पू खान एवं जुबेर खान को गिरफ्तार किया जाकर माननीय विशेष न्यायालयअनुसूचित जाति एवं जनजाति सतना के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । 
*गिरफ्तार आरोपी-* (1) अफसर खान पिता मकसूद खान उम्र 35 वर्ष, (2) इस्माइल उर्फ पम्पू खान पिता मंसूर खान उम्र 49 वर्ष, (3) अजमेर खान पिता मंसूर खान उम्र 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम बदरखा थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.)
*सराहनीय भूमिका-* निरी. महेन्द्र कुमार मिश्रा थाना प्रभारी ताला, उप निरी. नागेश्वर प्रसाद मिश्रा चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर, उप निरी. आर.बी. अहिरवार, सउनि. रामनरेश मिश्रा, प्र.आर. पंकज मिश्रा, प्र.आर. चंदन शुक्ला, प्र.आर. राकेश मिश्रा, प्र.आर. उपेन्द्र तिवारी, प्र.आर. राजभान सिंह,  आर. शम्भू प्रसाद राय, आर. संतोष द्विवेदी, आर. वीरेन्द्र नागर, आर. अखिलेश वर्मा, आर. कमलेश भूरिया, आर. नागेन्द्र यादव, आर. विवेक मिश्रा सै. कमलेन्द्र सिंह, सै. धर्मदास थाना ताला

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form