मैहर जिला में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर कोतवाली पुलिस में चोरी करने वाले चार आरोपियों पर की कार्यवाही पढ़े पूरी खबर

मैहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 47 किलो कॉपर तार और दो बाइक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

मैहर। मैहर पुलिस ने कॉपर तार चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का 47 किलो कॉपर तार और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद कॉपर तार की अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये और दोनों मोटरसाइकिलों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर तथा नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में की गई। थाना कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक संतोष उलांडी और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर मामले का खुलासा किया पुलिस के अनुसार 3 और 4 जुलाई 2026 की दरमियानी रात राजकमल बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के कैंप में खड़ी शॉर्टकट मशीन में लगी कॉपर केबल अज्ञात चोर काटकर ले गए थे। घटना की शिकायत मिलने पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले सुरागों और मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किया गया कॉपर तार एक कबाड़ी को बेच दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए कबाड़ी के पास से 47 किलो कॉपर तार बरामद कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली गईं। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए कॉपर तार की कीमत करीब 60 हजार रुपये और दोनों मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग दो लाख रुपये है।
चार आरोपी गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सोनवारी निवासी पंकज साकेत (20 वर्ष), करण साकेत (19 वर्ष) और सचिन साकेत (19 वर्ष) शामिल हैं। चौथा आरोपी संजू उर्फ अरविंद सिंह (55 वर्ष) है, जो पुरानी बस्ती किला चौक, मैहर का निवासी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया मामले के खुलासे में थाना कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक संतोष उलांडी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जय बागरी, आरक्षक विपिन सोधिया, राजेंद्र सिंह, संजय यादव, सोमेश परिहार और हिमांशु की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने पूरी टीम की सराहना करते हुए इसे संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई का उदाहरण बताया मैहर पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form