मैहर जिला में रोपवे परिसर की कैंटीन में खाद्य सामग्री के गुणवत्ता की जांच टीम मौके पर पहुंची पढ़े पूरी खबर

*रोपवे परिसर की कैंटीन में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच*
*संदिग्ध पाए जाने पर लिए गए सैंपल*
     मैहर 28 जुलाई 2026/मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक द्वारा जारी आदेश के परिपालन में रोपवे परिसर में संचालित कैंटीन का संयुक्त जांच दल द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करना था। जांच दल में नायब तहसीलदार नजूल मैहर शिवभूषण सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक गौर, चौकी प्रभारी रंजीत सिंह एवं पटवारी अंकित द्विवेदी शामिल रहे। टीम ने रोपवे परिसर स्थित कैंटीन में उपयोग की जा रही खाद्य सामग्री, उनके भंडारण एवं तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री की प्रारंभिक जांच में कुछ वस्तुएं संदेहास्पद पाई गईं। इस पर कार्यवाही करते हुए जांच दल ने खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए। इनमें खाद्य सामग्री बनाने में उपयोग किए जा रहे तेल, दाल, ब्रेड, पिज्जा बेस सहित तैयार किए गए समोसे आदि के सैंपल शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि लिए गए सभी सैंपलों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि खाद्य सामग्री गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है, तो संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form