मैहर जिला रामनगर सांदीपनिं विद्यालय के छात्र छात्राओं को रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी के द्वारा बाल मित्र अधिनियम की जानकारी दीजिए

मैहर जिला 
         रामनगर खबर
पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष में प्रत्येक थाना क्षेत्र में बाल मित्र योजना का विशेष अभियान दिनांक 8 सितंबर 2025 से 15 सितंबर 2025 के मध्य चलाया जा रहा है
 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13 सितंबर 2025 को प्राचार्य सुग्रीव सिंह विषैन के  नेतृत्व शिक्षक रामचरण साहू एवं शिक्षिका के सहयोग से भ्रमण एवं नियमों की जानकारी लिए ले जाया गया जहां रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी सांदीपनि  उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर विद्यालय रामनगर के छात्र एवं छात्राओं को 


 देशभक्ति, जन सेवा, राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा की भावना, साइबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, परिणाम डायल 112, गुड टच बैड टच,  संविधान एवं नए कानून की मूल जानकारियां दी गई। 
 पुलिस थाना में संचालित कार्य एवं पुलिस की भूमिका बच्चों से संबंधित प्रमुख कानून जैसे पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल श्रम निषेध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, साइबर सुरक्षा एवं जरूरी हेल्पलाइन नंबर  181, 1090, 1091, 1930 की जानकारी दी गई 
इसके अतिरिक्त थाना परिसर के भवन थाना प्रभारी कक्ष, विवेचक कक्ष, प्रधान आरक्षक कक्ष, बालमित्र कक्ष, बंदीगृह, CCTS कक्षआदि
एवं पुलिस स्टेशन में उपयोग होने वाले गेजेट्स, वाहन और हथियार के संबंध में बताया गया ।
डायल 112 को कॉल कर डायल 112 में कंप्लेंट करने से लेकर शिकायतकर्ता तक पहुंचने एवं वाहन आधुनिक सुविधा एवं विशेषता से अवगत कराया गया। थाना वाहन, एवं वाहन में उपलब्ध कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान उपयोग किए जाने वाले बॉडी गार्ड, हेलमेट, सुरक्षा शील्ड, लाठी, डंडा, अश्रु गैस सेल की जानकारी दी गई। और सभी बच्चों को खाना प्रभारी एवं स्टाफ के द्वारा तापी वितरण कर विद्यालय के लिए रावना किया गया

एडिटर इन चीफ रिपब्लिक न्यूज़ नेशन आवाज जनता की

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form