आज शहर में लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया, 2 परिवारों की खुशियां पानी में डूब गईं।
सतना। रेल्वे कॉलोनी के मनोरंजन भवन ग्राउंड के गड्ढे में 2 बच्चों की मौत हो गई, GRP के जवानों ने मृतकों को बाहर निकाला अब शव कल के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखे हुए हैं, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है,
समतलीकरण के नाम पर 12 फिट का गहरा गड्ढा करवाया गया था, रेल्वे कार्य निरीक्षक कार्यालय के पास ये घटना हुई, संबंधित क्षेत्र के सर्वेसर्वा इंजीनियर राजेश पटेल हैं,सवाल ये उठता है इतने दिनों से गड्ढे को भरा क्यों नहीं गया.. ?
अधिकारियों के लापरवाही का नतीजा, आम जनता भोगती है, यदि गिनती की जाए तो 2025 की ही इस बरसात में पूरे जिले में सबसे ज्यादा मौतें, बच्चों की केवल गड्ढों में भरे पानी से डूबने की वजह से हो गई होगीं।
,...खैर!
किसी के घर की उजड़ चुकी इस खुशी को भी,
हादसा करार दे दिया जाएगा।

