*थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना (म.प्र.)*
*अवैध शराब तस्करो के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही*
*आरोपी के कब्जे से मिला 348 पाव (62.640 लीटर) अवैध शराब*
*घटना विवरण*:- पुलिस अधीक्षक सतना श्री आशुतोष गुप्ता के आदेशानुसार थाना क्षेत्र में लगातार अवैध शराब तस्करो के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के तारतम्य में विश्वसनीय सूत्रो के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर दिनांक 22.07.2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं उप. पुलिस अधीक्षक(मुख्या.) सतना श्री मनोज दीक्षित के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना रामपुर बाघेलान निरी. संदीप चतुर्वेदी द्वारा सउनि राजेन्द्र तिवारी के हमराह टीम गठित कर कार्यवाही की गई । कार्यवाही दौरान आरोपी (01) सुजान सिंह पिता धर्मेन्द्र सिंह पटेल उर्फ छोटू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम तपा थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना (02) बादल सिंह सिगरौल पिता रमेश कुमार सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जमुना थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना (म.प्र.) के अधिपत्य से घटनास्थल ग्राम तपा सुजान सिंह की दुकान से 07 कार्टूनों में अलग – अलग तरह के अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब कुल 348 पाव (62.640 लीटर) कीमती लगभग 41,760/- रू की एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल कीमती 35,000/- जब्त की गई आरोपीयों के विरूध्द थाना रामपुर बाघेलान में अपराध क्रमांक 626/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम किया गया है ।
आरोपी का नाम पताः- (01) सुजान सिंह पिता धर्मेन्द्र सिंह पटेल उर्फ छोटू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम तपा थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना (02) बादल सिंह सिगरौल पिता रमेश कुमार सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जमुना थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना (म.प्र.)
जब्त सामग्री : - कुल 07 कार्टून में अलग – अलग तरह की कुल 348 पाव (62.640 लीटर) अवैध शराब – कीमती – 41,760/- एवं 02 नग मोबाईल कीमती 35,000/-
कुल जप्ती – 76,760/-
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में निरी. संदीप चतुर्वेदी थाना प्रभारी थाना रामपुर बाघेलान, सउनि राजेन्द्र प्रसाद तिवारी,सउनि देवप्रकाश पाण्डेवा,प्र आर विपिन शर्मा, प्र आर जय सिंह ,प्रआर इन्द्रजीत अग्निहोत्री,आर विक्रम दीक्षित,आर.महीप तिवारी, आर मुन्ना सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही है ।
एडिटर इन चीफ रिपब्लिक न्यूज़ नेशन आवाज जनता की
