रिपब्लिक न्यूज़ नेशन चैनल आपके बीच आया है



भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा (वीडी शर्मा) ने कांग्रेस पार्टी में अपना अस्तित्व खो चुके कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पद और सम्मान दिलवाया। यहां नोट करना चाहिए कि नकुलनाथ की घोषणा, वीडी शर्मा के बयान के बाद हुई है।

पहली लिस्ट में कमलनाथ के बेटे का नाम नहीं था

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी थी। लिस्ट में ज्यादातर समर्थक कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के करीबी हैं। खास बात ये है कि 6 महीने पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के समर्थकों को कांग्रेस की कार्यकारिणी में जगह मिली, लेकिन कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को कोई जगह नहीं दी गई। लिस्ट में उनका नाम नहीं था।

रविवार को वीडी शर्मा ने बयान दिया

आज रविवार को भोपाल के चूना भट्‌टी इलाके में 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि, मेरी ओर से उनको बधाई, जो उनके पदाधिकारी बने हैं। उन पर किसी प्रकार का कमेंट्स करना ये उनकी अपनी व्यवस्था है। कमलनाथ का क्या हुआ? उनके बेटे का क्या हुआ? छिंदवाड़ा की जनता ने तो नकार दिया था, अब कांग्रेस ने भी नकार दिया।

फिर नकुलनाथ को पद और प्रतिष्ठा मिल गई

नकुलनाथ को लेकर पटवारी ने कहा- नकुल जी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में हैं। पटवारी ने कहा कि, राजनीति में संतुलन जरूरी है, यूथ की एनर्जी आवश्यक है। अनुभव की एक सोच भी जरूरी होता है तो दोनों को बैलेंस किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form